IPO क्या है

IPO क्या है | IPO में Invest करना सही है या गलत

नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे IPO के बारे में कि IPO क्या है , IPO में Invest करना सही है या गलत?

IPO क्या है

IPO का मतलब होता है Initial Public Offering. जैसा कि नाम से स्पष्ट है जब कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्ट होती है तब निवेशकों के लिए उस कंपनी में निवेश करने के दरवाजे खोलती है। कोई भी निवेशक उस कंपनी में पहली बार IPO के माध्यम से ही पैसा Invest करता है। जिस कंपनी का IPO आ रहा होता है, उस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उस कंपनी के IPO का साइज और कीमत तय करते हैं। यहां साइज का मतलब शेयर यानी हिस्सेदारी से है।
तय साइज और कीमत न्यूनतम पैकेज के रूप में होता है जिसे लेना अनिवार्य होता है अगर आप उस कंपनी में अपना पैसा पहली बार IPO के माध्यम से निवेश करना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तो आज की इस (IPO क्या है?) आर्टिकल मे हम जानेंगे, की IPO क्या है, IPO में invest करना सही है या गलत। तो आज की हमारी इस (IPO क्या है?) पोस्ट को अच्छे से पढ़े। ताकि आगे आपको IPO को लेकर कोई दिक्कत ना हो। और हा दोस्तो हमारे इस पोस्ट (IPO क्या है?) को सभी के शेयर जरूर करे।

IPO में Invest करना सही है या गलत

दोस्तों एक सवाल है जो कई निवेशकों के मन में हमेशा ही बना रहता है कि हमें IPO के माध्यम से पैसा निवेश करना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं आखिर क्या सच्चाई है इसके बारे में और हमें IPO के माध्यम से पैसा इन्वेस्ट करना चाहिए भी या नहीं।

दोस्तों वास्तव में यह एक ऐसा सवाल है जिसका कोई एक निश्चित जवाब नहीं हो सकता क्योंकि यह कई पहलुओं पर निर्भर करता है। ऐसे में कई बड़े दिग्गज निवेशक जो वर्षों से निवेश करते आ रहे हैं वे भी मात खा जाते हैं। फिर भी नीचे की बातों का ध्यान रखकर अगर आप IPO के माध्यम से इन्वेस्ट करते हैं तो आपका पैसा कभी भी डूबेगा नहीं।

  1. कंपनी की स्थिति– दोस्तों अगर आप IPO के माध्यम से इन्वेस्ट करते हैं तो आपको थोड़ी बहुत रिसर्च कर लेनी चाहिए उस कंपनी के बारे में। अगर उस कंपनी के बारे में थोड़ी भी नेगेटिव न्यूज़ फैली हुई हो या कंपनी की हालत खस्ता हो तो आपको उस समय IPO में निवेश करने से बचना चाहिए।
  2. देश की समस्या– दोस्तों अगर देश में महंगाई दर बहुत ज्यादा बढ़ रही हो और देश में मुख्य रूप से उस कंपनी के Sector की अन्य कंपनियों की हालत खराब हो तो आपको उस कंपनी के IPO के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट करने से बचना चाहिए।
  3. ग्लोबल समस्या– मित्रों इसमें कोई संदेह की बात नहीं है कि हमारे देश के शेयर बाजार अमेरिका और इंग्लैंड जैसे बड़े देशों के शेयर बाजार पर भी निर्भर करते हैं। किसी भी कारण से इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों के शेयर बाजार सही ढंग से बढ़त नहीं दिखा पा रहे हो तो हमें शेयर मार्केट में IPO के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट करने से बचना चाहिए।
    आइए कुछ उदाहरण से समझते हैं–
    दोस्तों बीते दिनों Paytm, Campus, Delhivery, LIC जैसे बड़े दिग्गज कंपनियों के IPO देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग इस कंपनी के माध्यम से पैसे लगाने के लिए इच्छुक हुए। करोड़ों रुपए निवेश किए गए परंतु आज वे सभी निवेशक कहीं न कहीं घाटे में हैं।

Loan लेने के लिए 5 ऐप्स

COMPANIES IPO rate per share Current rate

  1. Paytm–₹1955 ₹787.30
  2. Campus–₹459.95 ₹435.35
  3. Delhivery–₹708 ₹555.25
  4. LIC–₹918.95 ₹682.40
    (आंकड़े 15 Aug. 2022 के अनुसार है)

दोस्तों ऊपर दिए आंकड़े से स्पष्ट होता है कि IPO के माध्यम से इन्वेस्ट करने के पहले कई बार सोच लेना चाहिए और कई तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए।
दोस्तों ऐसा होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस वक्त यूक्रेन और रूस के बीच भयानक युद्ध चल रही थी जिससे बहुत से देश प्रभावित थे। कई बड़ी विदेशी कंपनियां भारत से पैसा लेकर यहां से चली गई और FDI में गिरावट देखा गया।

इसी कारण भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ। जैसे जैसे हालात सुधरते चले गए वैसे-वैसे शेयर मार्केट में भी सुधार होता गया।
हालांकि कई मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि IPO के समय की कीमत को कभी न कभी कंपनी जरूर पार करेगी लेकिन थोड़ा वक्त लग सकता है।

निश्चित रूप से इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर आप इन IPO के अनिश्चितता से बचना चाहते हैं तो IPO आने के समय में बिल्कुल भी इन्वेस्ट ना करें। लेकिन अगर सबकुछ सही रहा तो कई बार IPO के समय में इन्वेस्ट करने पर बहुत बड़ी बढ़त देखने को मिलता है।


दोस्तों आशा है आप को इस article (IPO क्या है?) से काफी कुछ समझ आया होगा और आपको कुछ ना कुछ जानकारी प्राप्त हुआ होगा। अगर आप इसी तरह की जानकारी को पाना चाहते हैं तो आप अगली Blog का इंतजार करें अगली बार फिर मिलते हैं नई जानकारी के साथ तब तक के लिए जय हिंद।

Thanks for reading this article (IPO क्या है?….

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *